Poco M2 Pro भारत आने को तैयार, अगले महीने हो सकती है लॉन्चिंग
5020mAh में मिल सकती है बड़ी बैटरीस्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोनमिलेगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

विस्तार
पहला फोन पोको एफ1 शाओमी के साथ लॉन्च करने के बाद पोको कंपनी शाओमी से अलग हो गई है। पोको ने हाल ही में अपना नया फोन Poco F2 Pro लॉन्च किया है। वहीं अब कंपनी भारत में Poco M2 Pro की लॉन्चिंग को तैयार है। इस फोन की लॉन्चिंग अगले महीने भारत में हो सकती है। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
कहा जा रहा है कि पोको एम2 प्रो में MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पोको के इस नए फोन में 2.3GHz का क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा।
पोको एम2 प्रो में 5020mAh की बड़ी बैटरी और 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिनमें 48+8+5+2 मेगापिक्सल के लेंस होंगे। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले Galaxy A51 का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च
बचा दें कि कंपनी ने इसी महीने Poco F2 Pro को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Poco F2 Pro की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी एचडीआर10 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ये भी पढ़ें: Moto G Pro तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा स्टाइलश का सपोर्ट
Poco F2 Pro का कैमरा
यूजर्स को पोको एफ2 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Poco F2 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
पोको ने इस स्मार्टफोन में 5G (NSA SA), 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,700 एमएएच की बैटरी मिली है।