OnePlus की स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये
OnePlus के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये32 इंच, 43 इंच और 55 इंच में उपलब्ध हैं टीवी5 जुलाई से होगी बिक्री

विस्तार
OnePlus ने भारतीय बाजार में शाओमी और रियलमी को टक्कर देने के लिए अपना सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च कर दिया है। वनप्लस ने भारत में दो टीवी सीरीज पेश की है जिनमें यू (U) और वाई (Y) सीरीज शामिल हैं। OnePlus की वाई सीरीज टीवी की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये और यू सीरीज की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। आइए जानते हैं इन सभी टीवी के बारे में विस्तार से...
OnePlus के वाई सीरीज के टीवी दो वेरियंट में उपलब्ध हैं जिनमें 32 इंच (एचडी) और 43 इंच (फुल एचडी) शामिल हैं, जबकि OnePlus TV U सीरीज एक ही साइज 55 इंच में अल्ट्रा एचडी है। इन दोनों टीवी की बिक्री पांच जुलाई से अमेजन इंडिया से होगी।
OnePlus TV Y सीरीज के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है। ऐसे में इस टीवी का सीधा मुकाबला थॉमसन और रियलमी टीवी से है। यू सीरीज के 55 इंच वाले टीवी की कीमत 49,999 रुपये है।
फीचर्स की बात करें तो टीवी में Oxygen Play, OnePlus कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे जिनकी मदद से आप फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा 55 इंच वाले टीवी में डॉल्बी विजन एचडीआर का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus TV 55U1 महज 6.9mm पतला है। रिमोट में ही शॉर्ट कीज की मदद से नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस मिलेगा।
रिमोट में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। सभी टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। Y सीरीज के टीवी में 20वॉट का डॉल्बी ऑडियो और U सीरीज में 30वॉट का स्पीकर मिलेगा। सभी टीवी में ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा।