OnePlus TV क्यूएलईडी पैनल के साथ भारत में हुआ लॉन्च, रिमोट के बिना भी कर सकेंगे कंट्रोल

वनप्लस (OnePlus) ने लंबे समय से चर्चा में बने टीवी (OnePlus TV) को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी वनप्लस टीवी के जरिए सैमसंग और सोनी जैसी दिग्गज टीवी निर्माता कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। ग्राहकों को इस टीवी में मेटल बिल्ड और शानदार ऑडियो-वीडियो के फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही वनप्लस टीवी में बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस सिस्टम दिया गया है। वहीं, यूजर्स को इस टीवी में 4के क्यूएलईडी (4K QLED) का सपोर्ट भी मिला है।
वनप्लस ने इस टीवी को दो वेरियंट में पेश किया हैं :-
1. वनप्लस टीवी क्यू1, कीमत 69,990 रुपये
2. वनप्लस टीवी क्यू1 प्रो, कीमत 99,900 रुपये
वनप्लस टीवी के दोनों वेरियंट्स ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपबल्ध है। वहीं, इस टीवी की सेल 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
इस टीवी के दोनों वेरियंट्स में 55 इंच का 4के क्यूएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जो क्वॉन्टम डॉट तकनीक से लेस है। इसके साथ ही वनप्लस टीवी में डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में मीडियाटेक एमटी5670 क्वाड कोर एसओसी मिला है। वहीं, इस टीवी की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इसके अलावा ग्राहकों को तीन वर्ष के लिए एंड्रॉयड अपडेट दिया जाएगा।
वनप्लस ने इस टीवी में गमा कलर मैजिक प्रोसेसर दिया है, जिससे यूजर्स बेस्ट क्वालिटी की वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने Eros Now के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप से वनप्लस टीवी के उपभोक्ताओं को लेटेस्ट वीडियो कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। वहीं, इस टीवी में 8 स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 फ्रंट और 2 बैक में हैं। वही दूसरी तरफ यूजर्स यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए इस टीवी के रिमोट को चार्ज कर सकेंगे। इस रिमोट में एंड्रॉयड नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
यूजर्स सीधा ही वनप्लस टीवी को अपने स्मार्टफोन से चला सकता हैं। फोन के माध्यम से यूजर्स इस टीवी पर टाइपिंग और एप्स को बंद और खोल पाएंगे। इसके अलावा वनप्लस के यूजर्स गूगल असिस्टेंट के जरिए अपनी वॉइस से भी टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे।
कंपनी ने इस टीवी के रिमोट में प्राइम वीडियो बटन दिया है। वहीं, वनप्लस टीवी को प्रीमियम लुक मिला है। कंपनी ने इस लुक के लिए मैग्नेटिक प्लेट का उपयोग किया है।