Huawei P30 Pro के लिए जारी हुआ EMU10 का बीटा अपडेट, मिलेंगे ये फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Huawei P30 Pro EMUI 10 Beta Update Roll Out For Indian Users Know Price Specifications Offers
Huawei P30 Pro - फोटो : Amar Ujala

    हुवावे (Huawei) ने अपने फ्लैगशिप पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) के भारतीय यूजर्स के लिए ईएमयूआई 10 (EMUI 10 Beta) बीटा अपडेट को रोल आउट कर दिया है। पी30 प्रो सीरीज के उपभोक्ताओं को नए अपडेट के जरिए लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।

    ईएमयूआई 10 बीटा वर्जन के लिए कंपनी ने ट्विटर अकाउंट पर #SpreadTheJoy हैशटैग के साथ कैंपेन चलाया है। वहीं, इस सप्ताह के आखिर तक सभी यूजर्स को अपडेट मिल जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को कंपनी की तरफ से गिफ्ट भी मिल सकते हैं।

    विज्ञापन

    हुवावे जल्द ही मेट 20, 20 प्रो और 20 एक्स के यूजर्स को को ईएमआईयूआई 10 का बीटा अपडेट देगा। इससे पहले कंपनी सिर्फ ईएमयूआई 10 अपडेट को जारी किया था। इसके अलावा हॉनर 20, 20 प्रो, वी20 और मैजिक 2 के लिए भी एंड्रॉयड क्यू का अपडेटर रोल आउट किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईएमयूआई 10 बीटा की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें यूजर्स को यूआई आइकन, एप के लिए एनिमेशन और मल्टी-स्क्रीन यूआई मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को लार्ज टैक्स्ट और लार्ज ब्लैंक स्पेस दिए जाएंगे। इसके अलावा ईएमयूआई 10 जीपीयू टर्बो को 10 फीसद तक बूस्ट करेगा।

    कैमरे की बात करें तो इस अपडेट में जूम स्लाइडर फीचर, स्टाइलिश लुक और 11 नए फ्लिटर्स दिए हैं। इन नए फीचर्स से यूजर्स बेहतर फोटोग्राफी कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को एट्रेक्टिव इंटरफेस मिलेगा। वहीं, यूजर्स को डार्क मोड भी दिया जाएगा, जिससे उनकी आंखों को नुकसान नहीं होगा।

    इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इसके अलावा फोन में 2.6GHz का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें दो कोर की क्लॉक स्पीड 2.6GHz, 2 कोर की क्लॉक स्पीड 1.92GHz और 4 कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें