OnePlus Pad Review: क्या iPad 10 से बेस्ट है वनप्लस का पहला टैबलेट, पढ़ें रिव्यू
OnePlus Pad के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। OnePlus Pad का मुकाबला Apple iPad 10 जैसे टैबलेट के साथ है।

विस्तार
OnePlus Pad ने अपने पहले एंड्रॉयड टैब को कुछ दिन पहले ही भारत में पेश किया है। OnePlus Pad को हालो ग्रीन कलर में पेश किया गया है। OnePlus Pad के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। OnePlus Pad का मुकाबला Apple iPad 10 जैसे टैबलेट के साथ है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि 40 हजार रुपये की रेंज में कौन-सा टैबलेट बेस्ट है?
OnePlus Pad को केवल हालो ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है, जबकि आईपैड चार्स ब्लू, पिंक, सिल्वर और येल्लो में उपलब्ध है। OnePlus Pad अपने डिजाइन के मामले में बाजार में इस सेगमेंट मौजूद किसी भी टैब पर भारी पड़ता है। OnePlus Pad के साथ मेटल बॉडी मिलती है जिसका फील प्रीमियम है।

पैड काफी पतला है और इस्तेमाल करने में हेवी नहीं लगता है। यह महज 6.5mm पतला है। ऐसे में OnePlus Pad को स्लिम डिजाइन वाला टैब कहा जाएगा। OnePlus Pad का कुल वजन 552 ग्राम है। आईपैड का वजन 477 ग्राम है।

हाथ में लेकर इसे इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स आते हैं। टैबलेट के किनारे राउंड डिजाइन वाले हैं। टैब के साथ कीबोर्ड और स्टाइलश पेन को कनेक्ट करने के लिए पोगो पिन भी मिलता है। इसके साथ OnePlus Magnetic कीबोर्ड मिलता है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसका लुक काफी प्रीमियम है और यह लेदर टेक्स्चर के साथ आता है।

यह कीबोर्ड मैग्नेटिक पिन के साथ आता है, ना कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ। कीबोर्ड के साथ नंबर कीज भी मिलती हैं और होम, रिसेंट टैब, वॉल्यूम आदि के लिए फंक्शन कीज भी हैं। कीबोर्ड के साथ ट्रैक पैड भी मिलता है जो कि बढ़िया है। OnePlus Stylo stylus की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। वनप्लस पैड और आईपैड दोनों को लंबे समय इस्तेमाल के लिए लिहाज से डिजाइन किया गया है।
OnePlus Pad Review: डिस्प्ले

OnePlus Pad में 11.61 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 2800x2000 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। आउटडोर में डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर दिक्कत नहीं होती है। iPad 10 में 10.9 इंच की आईपीएस स्क्रीन मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 2360x1640 पिक्सल है।

दोनों की डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर्स अच्छे है। OnePlus Pad के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि iPad की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। यदि आप मनोरंजन के लिए यह टैब खरीदते हैं तो आपको कोई समस्या नहीं होने वाली है।
- 84 दिनों की वैधता वाले Jio के सभी प्लान, मिलेगा 40GB डाटा
- कंफर्म: पांच जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 और Buds 2r
- Meta: अब आप जो चाहेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वही देखेंगे आपके बच्चे, जानिए कैसे इस्तेमाल करें पेरेंटल टूल
- 24GB रैम वाले इस फोन की मार्केट में होने वाली है एंट्री, इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स