भारत में सैमसंग के फोल्डेबल फोन से कम होगी OnePlus के फोल्डेबल फोन की कीमत
OnePlus Open की कीमत 1,20,000 रुपये से कम होगी। Galaxy Z Fold 5 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है। यह कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की है। वहीं Tecno Phantom V Fold को 88,888 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

विस्तार
सैमसंग ने हाल ही में अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को पेश किया है। इसके अलावा Tecno ने भी अपने Phantom V Fold फोन को पेश किया है। अब OnePlus अपने पहले फोल्डेबल फोन को लेकर मार्केट में आ रहा है। लॉन्चिंग से पहले वनप्लस के फोन के फीचर्स सामने आए हैं। वनप्लस के फोल्डेबल फोन का नाम OnePlus Open होगा।
एक नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus Open की कीमत 1,20,000 रुपये से कम होगी। Galaxy Z Fold 5 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है। यह कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की है। वहीं Tecno Phantom V Fold को 88,888 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।
OnePlus Open को लेकर कहा जा रहा है कि बैक पैनल पर कैमरा के लिए एक बड़ा सर्कुलर मॉडल मिलेगा। लीक के मुताबिक फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
OnePlus Open को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के अलावा 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 7.8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। अंदर वाली डिस्प्ले 6.3 इंच की एमोलेड होगी।