OnePlus Nord Watch: इन फीचर्स के साथ लॉन्च होगी वनप्लस की सस्ती स्मार्टवॉच, जानें सभी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 26 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

OnePlus Nord Watch की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार वॉच में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। साथ ही स्मार्टवॉच को मल्टिपल वॉच फेसेस के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
OnePlus Nord Watch feature and specifications leaks ahead of Launch In India All Details in hindi
OnePlus Nord Watch - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस (OnePlus) ने हाल ही में नॉर्ड सीरीज के तहत नई स्मार्टवॉच OnePlus Nord Watch लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया था, हालांकि कंपनी ने वॉच के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब OnePlus Nord Watch की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार वॉच में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। साथ ही स्मार्टवॉच को मल्टिपल वॉच फेसेस के साथ पेश किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Tech Tips: गूगल सर्च रिजल्ट से खुद को कैसे हटाएं, जानें आसान तरीका

    विज्ञापन

    वनप्लस ने नॉर्ड वॉच से पहले भारत में OnePlus Watch को लॉन्च किया था। इस वॉच को 16,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि OnePlus Nord Watch को बजट रैंज में पेश किया जाएगा। इस वॉच की कीमत 5 हजार के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio पैसा वसूल प्लान: 1559 रुपये में 336 दिनों की वैलिडिटी, अन्य सस्ते प्लान्स भी जानें

    लीक्स के अनुसार OnePlus Nord Watch को दो कलर डीप ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जाएगा। इसमें 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। वॉच में रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 105 फिटनेस मोड्स और मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट

    OnePlus Nord Watch में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं OnePlus Nord Watch में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्पेशल फीचर्स भी मिलेंगे। लीक्स के अनुसार वॉच में 10 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें