Tech Tips: गूगल सर्च रिजल्ट से खुद को कैसे हटाएं, जानें आसान तरीका
ऐसी कई वेबसाइट हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी को प्रोटेक्ट नहीं करती हैं। ऐसे में आपकी पर्सनल जानकारी यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं।

विस्तार
डिजिटल और सोशल मीडिया के जमाने में खुद की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती का काम है। हम में से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अपनी जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, पता और ईमेल एड्रेस आदि शेयर करते हैं। हालांकि ये बड़ी वेबसाइट हैं और इनकी प्राइवेसी पॉलिसी मजबूत है लेकिन ऐसी कई वेबसाइट हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी को प्रोटेक्ट नहीं करती हैं। ऐसे में आपकी पर्सनल जानकारी यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल सर्च रिजल्ट से ये पर्सनल जानकारियां कैसे हटाएं। चलिए आसान तरीके से समझते हैं।
Results About You

गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए 'Results About You' की सुविधा शुरू हो गई है। इस फीचर्स को यूजर्स की निजी जानकारी को गूगल से हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर्स की मदद से आप खुद अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। आपको इसके लिए गूगल सपोर्ट पेज पर जाना है, फिर उस यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं। आप एक साथ कई सारे यूआरएल भी इस फॉर्म में एड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल इन पेज को वेरीफाई करेगा और आपकी दी गई जानकारी सही होने पर उसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लग सकता है।
पर्सनल जानकारी को हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है और फिर About this result पेज पर जाना है। यहां से रिमूव रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।