108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 Lite में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite launched in india know price specifications and features
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.72 इंच की डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। OnePlus Nord CE 3 Lite दो कलर ऑप्शन में आता है और फोन में 5000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को 19,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के साथ 6nm वाला Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है। फोन की ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर का भी सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें