प्रो गेम मोड के साथ Lava Probuds N31 भारत में लॉन्च, 10 मिनट चार्ज के बाद 12 घंटे नो टेंशन
Lava Probuds N31 में 280mAh की बैटरी दी गई है जिसके लेकर 45 घंटे से भी अधिक की बैटरी लाइफ का दावा है। Lava Probuds N31 में इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन और प्रो गेम मोड है। प्रो गेम मोड में 60ms का लो लैटेंसी मिलेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने अपनी प्रोबड्स सीरीज के नए नेकबैंड Lava Probuds N31 को लॉन्च कर दिया है। Lava Probuds N31 के साथ प्रो गेम मोड दिया गया है और लंबी बैटरी लाइफ भी है। Lava Probuds N31 के साथ फास्ट चार्जिंग भी है। Lava Probuds N31 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। ऐसे में 1,000 रुपये से कम कीमत में फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले चंद नेकबैंड्स में Lava Probuds N31 शामिल है।
Lava Probuds N31 में 280mAh की बैटरी दी गई है जिसके लेकर 45 घंटे से भी अधिक की बैटरी लाइफ का दावा है। Lava Probuds N31 में इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन और प्रो गेम मोड है। प्रो गेम मोड में 60ms का लो लैटेंसी मिलेगा।
Lava Probuds N31 में टाइप-सी पोर्ट है और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 12 घंटे के बैकअप का दावा है। लावा के इस नेकबैंड को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX6 की रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए Lava Probuds N31 में ब्लूटूथ 5.3 है। इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसे लेकर हेवी बास और क्लियर साउंड का दावा है। Lava Probuds N31 में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है।
Probuds N31 के साथ सिलिकॉन ईयरटिप्स मिलेंगे। इस नेकबैंड को फायरफ्लाई ग्रीन, वाइल्ड रेड और पैंथर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ दो महीने की अतिरिक्त वारंटी मिल रही है। Probuds N31 को 12 अप्रैल से अमेजन और कंपनी के स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
- Delhi HC: कंपनी ने गूगल के ट्रेडमार्क का किया गलत इस्तेमाल, अब देना होगा 10 लाख रुपये का हर्जाना
- Poco लॉन्च करेगा सबसे सस्ता फोन! मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी, जानें अन्य फीचर्स
- pTron Basspods Encore: 899 रुपये में लॉन्च हुआ 50 घंटे बैकअप वाला यह ईयरबड्स
- पांच हजार रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन, इसमें है 256GB की स्टोरेज और 67W की चार्जिंग