लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 3 Lite के सभी फीचर्स लीक, इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 Lite का लैंडिंग पेज भी कंपनी की साइट पर लाइव हो गया है। कंपनी ने भी OnePlus Nord CE 3 Lite का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने फोन के कलर के बारे में जानकारी दी है। OnePlus Nord CE 3 Lite के साथ OnePlus Nord Buds 2 की भी लॉन्चिंग होने वाली है।

OnePlus Nord CE 3 Lite all features leaked ahead of 4th April launch
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OnePlus Nord CE 3 Lite की लॉन्चिंग भारत में 4 अप्रैल को होने वाली है। OnePlus Nord CE 3 Lite का लैंडिंग पेज भी कंपनी की साइट पर लाइव हो गया है। कंपनी ने भी OnePlus Nord CE 3 Lite का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने फोन के कलर के बारे में जानकारी दी है। OnePlus Nord CE 3 Lite के साथ OnePlus Nord Buds 2 की भी लॉन्चिंग होने वाली है।

    OnePlus Nord CE 3 Lite को लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि OnePlus Nord CE 3 Lite में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलेगा। इसके अलावा फोन में LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 1800x2400 पिक्सल होगा।

    OnePlus Nord CE 3 Lite में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को तीन रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जिसका अपर्चर f/1.8 है। अन्य दो लेंस में से एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    OnePlus Nord CE 3 Lite के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 67W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन का कुल वजन 195 ग्राम होगा और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। फोन को नए लेमन कलर के साथ पेश किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें