OnePlus के सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज, इसमें है 108MP कैमरा, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Apr 2023 12:43 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को अमेजन इंडिया और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आईपीएस एलसीडी पैनल और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G first sale start in India know specifications price and more
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने मंगलवार को अपने नए किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 ईयरबड्स के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को अमेजन इंडिया और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आईपीएस एलसीडी पैनल और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है।

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को दो कलर ऑप्शन पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। फोन को अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6nm वाला Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें