आठ मार्च को लॉन्च हो सकती है OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग, फीचर्स हुए लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 9 Pro launch in India soon Specs design and features leaked
OnePlus 9 Series - फोटो : OnePlus

    वनप्लस की नई सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है। पिछले साल OnePlus 8 Pro को काफी लोकप्रियता मिली थी जिसके बाद अब कंपनी नई सीरीज OnePlus 9 के रूप में लॉन्च करने जा रही है। OnePlus 9 सीरीज का मुकाबला Galaxy S20, Pixel 5, iPhone 12, Mi 10 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

    OnePlus 9 सीरीज की इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर OnePlus 9 सीरीज का पेज लाइव हो गया है जिसका टाइटल “Moonshot” है, हालांकि फोन के फीचर्स के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही मॉडल के बारे में कुछ कहा है। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus 9 की लॉन्चिंग 23 मार्च को होगी।

    विज्ञापन

    आपको तो पता ही होगा कि OnePlus अपनी डिवाइस का कोड नेम खाने की चीजों पर रखता है। OnePlus 8 का नाम इस्टैंट नूडल था लेकिन इसे कबाब के नाम से लॉन्च किया गया, वहीं अब OnePlus 9 सीरीज का कोड नेम lemonade बताया जा रहा है, वहीं इस सीरीज के OnePlus 9 Pro का कोड नेम lemonadep है और इसका मॉडल नंबर LE2120 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus 9 सीरीज के फीचर्स

    अभी तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक OnePlus 9 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फ्रंट में पंचहोल होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ ऑटोफोकस सेंसर मिलेगा। OnePlus 9 Pro में 6.78 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिजॉल्यूशन QHD+ (3120x1440 पिक्सल) होगा और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें