Honor Play 4 और Play 4 Pro से उठा पर्दा, 5G कनेक्टिविटी के साथ फ्रंट में मिलेंगे दो कैमरे
Honor Play 4 और Play 4 Pro स्मार्टफोन हुए लॉन्चशुरुआती कीमत है 1,799 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये)ऑनर प्ले 4 प्रो में मिलेगा शरीर का तापमान नापने वाला सेंसर

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) ने शानदार प्ले 4 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत ऑनर प्ले 4 और प्ले 4 प्रो स्मार्टफोन को चीनी बाजार में उतारा गया है। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ शानदार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को प्ले 4 और प्ले 4 प्रो स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर मिला है, जबकि प्ले 4 प्रो के अन्य वेरिएंट में इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है, जो यूजर के शरीर का तापमान नापता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है।
कंपनी ने ऑनर प्ले 4 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) रखी है, जबकि प्ले 4 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,899 चीनी युआन (करीब 30,800 रुपये) प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा ऑनर प्ले 4 प्रो का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला इंफ्रारेड वेरिएंट 2,999 चीनी युआन (करीब 31,800 रुपये) में मिलेगा। वहीं, इन स्मार्टफोन को Magical Night Black, Phantom Blue और Iceland Illusion कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। ऑनर प्ले 4 और प्ले 4 प्रो की बिक्री 12 जून से शुरू होगी, जबकि प्ले 4 प्रो के इंफ्रारेड वेरिएंट 9 जून से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने ऑनर प्ले 4 स्मार्टफोन में 6.81 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक Dimensity 800 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के लेंस मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।