Samsung Galaxy A31 आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 04 Jun 2020 09:21 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए31 आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेंगे चार कैमरेकीमत होगी 25,000 रुपये से कम

विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 set to launch in india today know price and specifications
Samsung Galaxy A31 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग आज A सीरीज के दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी ए31 (Samsung Galaxy A31) को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया था। हालांकि, ग्लोबली लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चा होने लगी थी। साथ ही कई रिपोर्ट्स भी लीक हुई थी, जिनसे इसकी संभावित कीमत की जानकारी मिली थी।

    Samsung Galaxy A31 की संभावित कीमत

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    ऐसे देखें Samsung Galaxy A31 का लाइव इवेंट

    सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A31 की बैटरी

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें