OnePlus 7T Pro Maclaren Edition की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

वनप्लस (OnePlus) का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 7 टी प्रो मैकलेरन एडिशन (OnePlus 7T Pro Maclaren Edition) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 58,999 रुपये है। इस फोन को 2,777 रुपये की ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है। यह फोन अपने डिजाइन के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में शानदार डिस्प्ले, बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया है। तो आइए जानते हैं वनप्लस 7 टी प्रो मैकलेरन एडिशन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच की फुल एमोलेड डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120x1440 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3डी मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट भी दिया है। यूजर्स इस फोन के कैमरा से रात में भी शानदार तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा 4के वीडियो शूट की सुविधा भी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले पॉप अप कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 4,085 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।
- PLAYFIT 53 Review: कमाल के हैं फीचर्स, लेकिन कमजोर बिल्ड क्वालिटी करता है निराश
- पेंटा कैमरा सेटअप के साथ Mi CC9 Pro आज होगा लॉन्च, मिलेगी बड़ी स्क्रीन
- पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
- Motorola Razr फोल्डबल फोन के लॉन्च से पहले तस्वीरें हुई लीक, खास फीचर्स होगा लैस