OnePlus 7 Pro: क्या भारतीय यूजर्स 50 हजार रुपये में वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदने के लिए तैयार हैं?

वनप्लस के फ्लैगशिप OnePlus 7 Pro और वनप्लस 7 भारत आने को तैयार हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग 14 मई को बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले वनप्लस 7 प्रो की कीमत का खुलासा हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वनप्लस 7 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वनप्लस की कीमत का खुलासा प्री-बुकिंग शुरू होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।
बता दें कि अमेजन पर वनप्लस 7 प्रो की बुकिंग हो ही है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर दी गई जानकरी के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है। बता दें कि OnePlus के 7 सीरीज के फोन की चर्चा पॉप अप सेल्फी कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को लेकर है।
ये भी पढ़ेंः OnePlus 7: नहीं मिलेगा यह खास फीचर, यहां पढ़ें अभी तक सामने आईं सभी जानकारी
OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत
टिपस्टर ईशान अग्रवाल के दावे के मुताबिक भारत में OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 57,999 रुपये होगी। वहीं इससे पहले आई एक लीक रिपर्ट में कहा गया था कि वनप्लस 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये के करीब होगी।

वनपल्स 7 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।