OnePlus 7: नहीं मिलेगा यह खास फीचर, यहां पढ़ें अभी तक सामने आईं सभी जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Apr 2019 04:30 PM IST
OnePlus 7: All the rumors in one place, From features to price and specifications
oneplus 7 - फोटो : TheINQUIRER

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 7 को बाजार में उतारने के लिए तैयार है। वनप्लस 7 को लेकर रोज तमाम तरह की खबरें आ रही हैं। किसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा तो किसी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस 7 में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। तो आइए एक ही रिपोर्ट में जानते हैं अभी तक सामने आई वनप्लस 7 से जुड़ी हर एक जानकारी।

    oneplus 7
    oneplus 7 - फोटो : oneleaks

    OnePlus 7: नाम और लॉन्चिंग तारीख

    अभी तक सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस इस बार दो नए फोन लॉन्च करेगा जिसमें वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो शामिल हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग 14 मई को रखी गई है। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क, लंदन और बैंगलूरू में होगा, वहीं चीन में इस फोन को 16 मई को लॉन्च किया जाएगा।

    oneplus 7
    oneplus 7 - फोटो : androidauthority

    OnePlus 7: स्पेसिफिकेशन

    उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें