OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 May 2019 12:43 PM IST
OnePlus 7 and 7 Pro set to Launch Today in India, How to Watch Live, Price, Specifications
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro Launch Today - फोटो : Ishan Agarwal

    OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होंगे। भारत में वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो की लॉन्चिंग बैंगलुरू में होगी। इसके अलावा फोन को लंदन और न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में भी आज ही लॉन्च किया जाएगा। तो अब सवाल यह है कि वनप्लस 7 और 7 प्रो की लॉन्चिंग इवेंट को लाइव कैसे देखा जा सकता है। तो आपको बता दें कि वनप्लस के इवेंट की शुरुआत आज यानि 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। इवेंट का आयोजन बैंगलुरू इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में होगा। इवेंट को आप वनप्लस की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। लॉन्चिंग इवेंट को आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

    OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत

    टिपस्टर ईशान अग्रवाल के दावे के मुताबिक भारत में OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 57,999 रुपये होगी। वहीं इससे पहले आई एक लीक रिपर्ट में कहा गया था कि वनप्लस 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये के करीब होगी।

    प्री-बुकिंग हो गई है बंद

    बता दें कि अमेजन पर वनप्लस 7 प्रो की बुकिंग हो चुकी है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया गया। इसके अलावा प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है।

    वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी।

    इसके अलावा तमाम अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें