अमेजॉन पर मिलेगा OnePlus 6, जानें फीचर्स और कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 6 will be Amazon Exclusive in India, Know features and price
OnePlus 6

    वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus ६ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। वहीं अब खबर है कि वनप्लस भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से बिकेगा, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वनप्लस के कई स्मार्टफोन पहले भी अमेजॉन पर ही बिके हैं।

    OnePlus ६ के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ८४५ प्रोसेसर होगा और यह फोन ६ जीबी रैम और ८ जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में २५६ जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो ८.१, ६.२८ इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो १९:९ होगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन की डिजाइम iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस ६ ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत ३४,२०० रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा २० गापिक्सल का और दूसरा १६ मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा २०मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी ३४५०mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें