वनप्लस ला रहा कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन, 16GB रैम के साथ मिलेगा Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
लीक्स के अनुसार फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। साथ ही फोन में 16 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

विस्तार
वनप्लस के आगानी फ्लैगशिप फोन OnePlus 11R की लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन का जानकारी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। साथ ही फोन में 16 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। OnePlus 11R के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें: IMC 2022: इंतजार खत्म, पीएम मोदी एक अक्तूबर को लांच करेंगे 5जी, इन शहरों को पहले मिलेगी सर्विस
उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 11R को अगले कुछ महीने में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले OnePlus 10R को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया है। OnePlus 10R में भी फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। इसी कड़ी में OnePlus 10R को भी लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस किया जा सकता है। साथ ही फोन में 16 जीबी तक की रैम भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Data Protection Bill: जनवरी 2023 में होगी व्हाट्सएप के खिलाफ सुनवाई, सरकार जल्द संसद में पेश करेगी बिल
OnePlus 11R के अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के साथ (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन खरीदा लैपटॉप, डिलीवर हुआ घड़ी साबुन, पढ़ें फ्लिपकार्ट का जवाब
OnePlus 11R के साथ भी OnePlus 10R की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।