कंफर्म: इस पुराने प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च होगा OnePlus 11R 5G, मिलेगी 100W की चार्जिंग
OnePlus 10R 5G को मीडियाटेक Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की डिस्प्ले के साथ ADFR 2.0 फीचर मिलेगा जो कि डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को अपने आप 40Hz, 45Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz में एडजस्ट करेगा।

विस्तार
OnePlus 11R 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। OnePlus 11R 5G को 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले OnePlus 11R 5G के कई सारे फीचर्स लीक हुए हैं और कई फीचर्स के बारे में कंपनी ने भी कंफर्म किया है। अब कंपनी ने कहा है कि OnePlus 11R 5G को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा।
OnePlus 11R 5G का टीजर भी जारी हुआ है जिसके मुताबिक OnePlus 11R 5G में फ्लुइड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। नया फोन OnePlus 10R 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। दावा है कि महज 25 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।
वैसे आपको याद दिला दें कि OnePlus 10R 5G को मीडियाटेक Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की डिस्प्ले के साथ ADFR 2.0 फीचर मिलेगा जो कि डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को अपने आप 40Hz, 45Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz में एडजस्ट करेगा।
OnePlus 11R 5G पहला फोन होगा जो इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होगा। फोन के साथ 3D कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा जिसे लेकर दावा है कि यह OnePlus 10 Pro के वेपर चैंबर के मुकाबले 63.3 गुना बड़ा होगा। 7 फरवरी को होने वाले Cloud 11 इवेंट में OnePlus 11 5G, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q2 Pro को पेश किया जाएगा। सभी प्रोडक्ट की सेल अमेजन इंडिया से होगी।
- 225 शहरों में पहुंचा Jio True 5G, 34 और शहरों में हुआ लॉन्च
- Galaxy Unpacked 2023: सैमसंग का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट, 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा फोन
- Vi New Recharge Plan: वीआई ने लॉन्च किया किफायती रिचार्ज प्लान, 100 रुपये से भी कम में मिलेगी 28 दिन की वैधता
- TikTok: टिकटॉक पर लग सकता है प्रतिबंध, सुरक्षा मुद्दे पर गवाही के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने CEO को किया तलब