OnePlus 10T पर मिल रही 12 हजार रुपये की छूट, क्या आपको खरीदना चाहिए यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Aug 2023 09:58 AM IST
सार

OnePlus 10T पर 12,000 रुपये की छूट मिल रही है। अमेजन की ग्रेट इंडिया फ्रीडम फेस्टिवल सेल में OnePlus 10T को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, लेकिन क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
OnePlus 10T available at lowest price during Amazon Great Freedom Festival sale
OnePlus 10T 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी OnePlus के फ्लैगशिप फोन खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। OnePlus 10T पर 12,000 रुपये की छूट मिल रही है। अमेजन की ग्रेट इंडिया फ्रीडम फेस्टिवल सेल में OnePlus 10T को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, लेकिन क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं...

    OnePlus 10T को पिछले साल भारत में 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अमेजन की सेल में OnePlus 10T 47,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। इसके अलावा 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 42,999 रुपये हो रही है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। OnePlus 10T 5G को दो कलर ऑप्शन मून ब्लैक और जेड ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    OnePlus 10T 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 मिलता है। फोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 1080x2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 950 निट्स की ब्राइटनेस और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलती है। फोन की HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus 10T में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: OnePlus 10T Review: एक महीने इस्तेमाल के बाद कैसा रहा हमारा एक्सपेरियंस?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें