OnePlus 10T Review: एक महीने इस्तेमाल के बाद कैसा रहा हमारा एक्सपेरियंस?
OnePlus 10T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है। OnePlus 10T को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं....

विस्तार
OnePlus 10T को पिछले महीने भारत में पेश किया गया है। यह कंपनी का एक मिड प्रीमियम स्मार्टफोन है। OnePlus 10T देखने में काफी हद तक OnePlus 10 PRO जैसा है लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। कैमरा सेटअप की वजह से ही OnePlus 10T, OnePlus 10 PRO जैसा दिख रहा है लेकिन इसके किनारे थोड़े ज्यादा ही राउंड हैं। OnePlus 10T में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 4800mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 150W की SUPERVOOC Endurance एडिशन वायर चार्जिंग का सपोर्ट है।
ये भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro 5G Review: परफेक्ट कैमरे के साथ एक परफेक्ट फ्लैगशिप
OnePlus 10T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है। OnePlus 10T को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं....
OnePlus 10T Review: डिजाइन

OnePlus 10T के साथ आपको सबसे बड़ा बदलाव स्लाइडर बटन में देखने को मिलेगा। वनप्लस ने OnePlus 10T के साथ स्लाइडर बटन को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि एंटीना की प्लेसमेंट के लिए स्लाइडर को हटाया गया है। राइट में सिर्फ पावर बटन है और लेफ्ट में वॉल्यूम बटन हैं। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर और सिम कार्ड स्लॉट को जगह मिली है।

फोन का बैक पैनल ग्लास का है और किनारे राउंड हैं। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स बहुत आते हैं, हालांकि कंपनी ने इसके साथ बैक कवर भी दिया है। फोन का कुल 203 ग्राम है। रिव्यू के लिए हमारे पास जेड ग्रीन वेरियंट था। इसका एक और वेरियंट मूनस्टोन ब्लैक भी है। कैमरा मॉड्यूल भी ग्लास का है। फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है।
ये भी पढ़ें: iQOO Z6 Lite 5G Review: कैसा है Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन?
OnePlus 10T Review: डिस्प्ले

OnePlus 10T में 6.7 FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 950 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और 10-bit कलर का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ बहुत ही कम बेजल मिलता है।

डेलाइट में स्क्रीन के साथ कोई समस्या नहीं होती है। डिस्प्ले का टच रेस्पॉन्स बढ़िया है और स्क्रॉलिंग भी स्मूथ है। गेमर्स और एचडीआर वीडियो देखने वालों को डिस्प्ले पसंद आएगी। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी मिलती है।
