OnePlus 10R पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 29 हजार में मिल रहा 40 हजार वाला फोन! जानें ऑफर्स
40 हजार की कीमत वाले OnePlus 10R 5G को अमेजन से 29 हजार रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस में अपने मिड रेंज फोन OnePlus 10R 5G को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम वाले इस फोन के साथ अब भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 40 हजार की कीमत वाले इस फोन को अमेजन से 29 हजार रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में...
OnePlus 10R का बेस 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज मॉडल वर्तमान में अमेजन पर 34,999 रुपये में उपलब्ध है। ई-कॉमर्स कंपनी फोन के साथ 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद फोन की कीमत 30,999 रुपये हो जाती है।। इसके अतिरिक्त, एचडीएफसी कार्ड और ईएमआई लेनदेन का उपयोग करने वाले ग्राहक 1,500 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
सभी ऑफर्स के साथ फोन की कीमत 29,499 रुपये तक हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ 22,500 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू फोन की कंपनी, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है।
12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले OnePlus 10R के टॉप-एंड वेरियंट को 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे कूपन डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के साथ फोन की कीमत 32,999 रुपये तक हो जाती है।
- Fuel from sunshine: साइंटिस्ट ने निकाला सोलर पावर से ईंधन बनाने का तरीका, सीधे वाहनों में हो सकेगा इस्तेमाल
- BGMI Unbanned: गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी! इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड
- Neeva Search Engine: गूगल का प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन हो रहा बंद, चार साल पहले हुआ था लॉन्च, जानें कारण
- WhatsApp stickers: अब आप एप में ही बना सकेंगे अपनी पसंद का स्टीकर, कंपनी ला रही नई सुविधा