Airtel के इस प्लान में मिल रहा है रोज 3.5GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Jan 2018 10:16 AM IST
Airtel updates its Rs 799 plan offer 3.5GB Data per day
Airtel Prepaid Promise

    नए साल में एयरटेल ने एक बार फिर से रिलायंस जियो पर हमला करते हुए अपने पुराने प्लान को अपडेट किया है। कंपनी अब अपने प्लान में जियो से भी ज्यादा डाटा दे रही है। हालांकि एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है जिसमें अब रोज 3.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    799 रुपये में मिलेगा रोज 3.5 जीबी डाटा

    airtel Rs 799
    airtel Rs 799

    एयरटेल के इस प्लान की कीमत 799 रुपये है और इस प्लान में रोज 3.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। इस प्लान के तहत 3G/4G डाटा मिलेगा।

    इसके अलावा रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कुल मिलाकर इस एयरटेल के इस प्लान में 98 जीबी डाटा मिलेगा। बता दें कि जियो के 799 रुपये वाले प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें