शानदार ऑफर: अब मात्र 299 रुपये में घर ले जाएं आईटेल का नया स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Mar 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Now get an itel Smartphone only at Rs 299 with Bajaj Finserv
itel mobile offer - फोटो : amarujala

    यदि आप भी कम पैसे होने के कारण स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एंट्री लेवल और बजट स्मार्टफोन बाजार में सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ राज करने वाली कंपनी आईटेल ने एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत आप महज 299 रुपये में स्मार्टफोन अपने घर ले जा सकता है। इस ऑफर के तहत आईटेल अपने स्मार्टफोन A48, A25 Pro, विजन 1 (3जीबी) और विजन 1 PRO को महज 299 रुपये में दे रही है। इन सभी फोन में 4जी एलटीई और ट्रैंडी फीचर्स हैं।

    दरअसल कंपनी इन सभी फोन को जीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ दे रही है। ये सभी स्मार्टफोन 299 रुपये में खरीदे जा सकते हैं और बाकी भुगतान चार आसान ईएमआई द्वारा करना होगा। इस सुविधा के चलते ये स्मार्टफोन अत्यंत किफायती हो गए हैं और जो ग्राहक अपना फीचर फोन छोड़ कर अब स्मार्टफोन लेना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन सुविधा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: itel Vision 1 Pro Review: बिना ब्लॉटवेयर वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    यह ऑफर देश के 26 राज्यों के 1,200 से अधिक शहरों में बजाज डीलर्स के पास उपलब्ध है तथा बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क कार्ड के मौजूदा ग्राहकों के लिए लागू है। स्कीम के तहत आईटेल A25 Pro, आईटेल A48, विजन 1 (3 जीबी) और विजन 1 PRO खरीदने के लिए 299 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद चार ईएमआई होंगी जो कि क्रमशः 1,275 रुपये, 1,525 रुपये, 1,750 रुपये और 1,725 रुपये की हैं। वहीं नो कॉस्ट ईएमआई के तहत आईटेल A48, विजन 1 प्रो और विजन 1 (3जीबी) 299 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और क्रमशः 1,220 रुपये, 1,380 रुपये और 1,400 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदे जा सकते हैं।

    नए ऑफर पर ट्रांसियॉन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, 'कोरोना महामारी के दौरान स्मार्टफोन के इस्तेमाल में बहुत वृद्धि हुई है, इससे पता चलता है कि किफायती स्मार्टफोन तक आसान पहुंच की जरूरत है। इस भागीदारी के फलस्वरूप छोटे शहरों में रहने वाले हमारे उन ग्राहकों को सुविधा मिलेगी जो स्मार्टफोन की आकांक्षा रखते हैं।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें