Nothing Phone 2: मार्केट में आने वाला है नथिंग का दूसरा फोन, पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस, डिटेल आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Mar 2023 05:25 PM IST
सार

नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने Nothing Phone 2 को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2023 में कार्ल पेई ने कहा कि नथिंग फोन 2 क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।

विज्ञापन
Nothing Phone 2 may launch soon with Qualcomm Snapdragon 8 Series SoC know specifications and details
नथिंग के सीईओ कार्ल पेई और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    कार्ल पेई की 'नथिंग' तकनीक और लाइफस्टाइल ब्रांड के लॉन्च के बाद से कंपनी ने केवल कुछ ही डिवाइस को पेश किया है। अब कंपनी बाजार में अपने नए प्रोडक्ट को पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें Nothing Phone 2 भी शामिल है। इस फोन को जल्द पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नथिंग ईयर 1 ईयरफोन, नथिंग फोन 1 और हाल ही में नथिंग ईयर स्टिक ईयरफोन को पेश किया है। नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने अब Nothing Phone 2 को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2023 में कार्ल पेई ने अपने आगामी स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 के प्रीमियम की-फीचर्स की जानकारी शेयर की है। पेई ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन के साथ खुलासा किया कि नथिंग फोन 2 क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। और वह विशेष रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर होगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि Nothing Phone 1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मिलता है, जो मुख्य रूप से मिड-रेंज स्मार्टफोन में मिलता है। अब कंपनी आगामी फोन को फ्लैगशिप लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही फोन की अन्य जानकारी का खुलासा भी कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पेई ने बताया कि कंपनी फोन 2 के लिए सॉफ्टवेयर में भारी निवेश कर रही थी। पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नथिंग फोन 2 का मॉडल नंबर A065 होगा और यह एक फ्लैगशिप फोन होगा। Nothing Phone 2 को 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 12 जीबी रैम से लैस किए जाने की उम्मीद है।

    वहीं नथिंग फोन 1 की 4,500mAh बैटरी की तुलना में इसमें 5,000mAh की बैटरी होने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। कंपनी डिस्प्ले के साथ भी नया बदलाव कर सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें