Nothing Ear 2 की प्रोमो इमेज लीक, 36 घंटे का मिलेगा बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

ट्विटर पर Nothing Ear 2 का मार्केटिंग मैटेरियल लीक हुआ है। Nothing ने भी Nothing Ear 2 की लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Ear 2 में 11.6mm का ड्राइवर मिलेगा। इसके साथ हाईब्रिड ANC भी मिलेगा।

विज्ञापन
Nothing Ear 2 Promo image leaked ahead of 22th march India launch
Nothing Ear 1 FOR DEMO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Nothing Ear 2 की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Nothing Ear 2 को 22 मार्च को रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। Nothing Ear 2 की माइक्रोसाइट भी भारत के लिए लाइव हो गई है। नया ईयरबड्स पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Ear 1 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। अब Nothing Ear 2 की प्रोमो इमेज सामने आई है। Nothing Ear 2 को लेकर कहा जा रहा है कि इसके साथ 6 घंटे का बैकअप मिलेगा और चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे की है।

    ट्विटर पर Nothing Ear 2 का मार्केटिंग मैटेरियल लीक हुआ है। Nothing ने भी Nothing Ear 2 की लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Ear 2 में 11.6mm का ड्राइवर मिलेगा। इसके साथ हाईब्रिड ANC भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि प्रत्येक बड्स का वजन 4.5 ग्राम होगा और दो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। चार्जिंग के लिए USB Type-C की मिलेगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। लीक इमेज के मुताबिक Nothing Ear 2 के साथ सेमी ट्रांसपैरेंट केस मिलेगा। इसमें डुअल टोन डिजाइन भी मिलेगी। बड्स के साथ व्हाइट कोटिंग भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि पिछले साल Nothing Ear 1 को लॉन्च किया गया था। इस TWS में भी टाईप-सी पोर्ट के अलावा Qi चार्जिंग है। इसमें 11.6mm का डायनेमिक ड्राइवर है और ब्लूटूथ 5.2 भी है। इसमें SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें