Nothing Ear 2 भारत में हुआ लॉन्च, 40dB तक का मिलेगा न्वाइज कैंसिलेशन
Nothing Ear 2 के साथ डुअल चैंबर ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 11.6mm का कस्टमाइज है और दोनों बड्स में AI सपोर्ट वाले तीन माइक्रोफोन हैं। Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर सराउंड न्वाइज को 40dB तक कम करने का दावा है।

विस्तार
ब्रिटेन के ब्रांड Nothing ने अपने नए ईयरबड्स Nothing Ear 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nothing Ear 2 कंपनी का दूसरा ऑडियो प्रोडक्ट है। Nothing Ear 2, 2021 लॉन्च हुए Nothing Ear 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर 40dB तक का दावा है। Nothing Ear 2 के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है और इसमें LHDC 5.0 कोडेक का भी सपोर्ट है। Nothing Ear 2 के साथ ट्रांसपैरेंट केस मिलेगा।
Nothing Ear 2 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, हालांकि अमेरिका में इसकी कीमत 149 डॉलर है। Nothing Ear 2 की बिक्री 28 मार्च से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से होगी। आपको याद दिला दें कि Nothing Ear 1 को साल 2021 में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Nothing Ear 2 के साथ डुअल चैंबर ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 11.6mm का कस्टमाइज है और दोनों बड्स में AI सपोर्ट वाले तीन माइक्रोफोन हैं। Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर सराउंड न्वाइज को 40dB तक कम करने का दावा है।
Nothing Ear 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसके अलावा इसमें LHDC 5.0 कोडेक और AAC व SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Nothing Ear 2 को IP54 की रेटिंग मिली है। ईयरबड्स का चार्जिंग केस भी IP55 रेटिंग के साथ आता है।
Nothing Ear 2 को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Nothing Ear 2 के साथ Nothing X एप का भी सपोर्ट मिलता है। Nothing Ear 2 में गेस्चर कंट्रोल दिया गया है। नथिंग के इस ईयरबड्स में गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट है और विंडोज 10 से पेयरिंग के लिए इसमें Swift Pair भी मिलता है। इसमें गेमिंग के लिए Low Lag मोड भी है।
Nothing Ear 2 में 33mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस 485mAh की बैटरी से लैस है। Nothing Ear 2 की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 8 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
- WhatsApp: व्हाट्सएप के नए फीचर से ग्रुप एडमिन की पावर होगी दोगुनी! जानिए कैसे करेगा काम
- Phone Hacked: दिख रहे ये पांच संकेत तो हैक हो चुका है आपका स्मार्टफोन! जानें बचाव का आसान तरीका
- 24 मार्च से शुरू होगा भारत का पहला इंटरएक्टिव एआई आर्ट फेस्टिवल, ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक के आर्टिस्ट होंगे
- AI ने बनाई डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी की फेक तस्वीरें, तेजी से हो रहीं वायरल, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा