Nothing Ear 2 की भारत में पहली सेल आज, इसमें है हेवी बास के साथ 40dB का न्वाइज कैंसिलेशन
Nothing Ear 2 कंपनी का दूसरा ऑडियो प्रोडक्ट है और इसके साथ हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का दावा है। वैसे Nothing Ear 2 की पहली सेल 25 मार्च को ही हुई थी लेकिन वह लिमिटेड सेल थी और आज सभी के लिए ओपन सेल है।

विस्तार
Nothing ने पिछले हफ्ते ही Nothing Ear 2 को भारत में लॉन्च किया है और आज यानी 28 मार्च को Nothing Ear 2 की पहली सेल है। Nothing Ear 2 कंपनी का दूसरा ऑडियो प्रोडक्ट है और इसके साथ हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का दावा है। वैसे Nothing Ear 2 की पहली सेल 25 मार्च को ही हुई थी लेकिन वह लिमिटेड सेल थी और आज सभी के लिए ओपन सेल है। Nothing Ear 2 को Myntra और Flipkart से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर इस ईयरबड्स 12,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लिमिटेड सेल में इसे 9,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
Nothing Ear 2 के साथ डुअल चैंबर ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 11.6mm का कस्टमाइज है और दोनों बड्स में AI सपोर्ट वाले तीन माइक्रोफोन हैं। Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर सराउंड न्वाइज को 40dB तक कम करने का दावा है।
Nothing Ear 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसके अलावा इसमें LHDC 5.0 कोडेक और AAC व SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Nothing Ear 2 को IP54 की रेटिंग मिली है। ईयरबड्स का चार्जिंग केस भी IP55 रेटिंग के साथ आता है।
- कोर्ट के फैसलों में AI कर रहा मदद! पहली बार ChatGPT ने जज को दी कानूनी सलाह, जानें क्या थे सवाल
- ChatGPT: साइबर चोर भी करने लगे चैटजीपीटी का इस्तेमाल, इसकी मदद से हैक किए जा रहे फेसबुक अकाउंट
- Huawei Watch Ultimate: 1.5 इंच की डिस्प्ले के साथ नई वॉच लॉन्च, 100 मीटर पानी में जाने पर भी नहीं होगी खराब
- Twitter Update: पोल में वोटिंग के लिए देने होंगे पैसे, एलन मस्क का यह है पूरा प्लान, इस दिन से होगी शुरुआत