Twitter Update: पोल में वोटिंग के लिए देने होंगे पैसे, एलन मस्क का यह है पूरा प्लान, इस दिन से होगी शुरुआत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Mar 2023 09:58 AM IST
सार

एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि इसकी शुरुआत 15 अप्रैल से होने जा रही है। 15 अप्रैल से केवल वेरिफाइड अकाउंट वाले ही ट्विटर पोल में वोटिंग कर पाएंगे और ऐसे यूजर्स की टाइमलाइन पर पोल वाले पोस्ट दिखेंगे। एलन मस्क के मुताबिक इससे AI बॉट वाले वोटिंग में कमी आएगी।

विज्ञापन
Elon Musk Announced Only Verified Twitter Users To Vote In A Poll
elon musk - फोटो : Twitter

    विस्तार

    पिछले महीने एक ट्वीट के रिप्लाई में एलन मस्क ने कहा था कि वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए ब्लू टिक अनिवार्य होगा, हालांकि उस दौरान लोगों ने इसे मजाक समझा था और अब एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर तारीख के साथ इसका एलान कर दिया है।

    एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि इसकी शुरुआत 15 अप्रैल से होने जा रही है। 15 अप्रैल से केवल वेरिफाइड अकाउंट वाले ही ट्विटर पोल में वोटिंग कर पाएंगे और ऐसे यूजर्स की टाइमलाइन पर पोल वाले पोस्ट दिखेंगे। एलन मस्क के मुताबिक इससे AI बॉट वाले वोटिंग में कमी आएगी।

    विज्ञापन

    पोल और वोटिंग को वेरिफाइड अकाउंट तक सीमित करने का मतलब यह है कि आपको पोल में वोट करने के लिए भी पैसे देने होंगे, क्योंकि एलन मस्क ने हाल ही में कहा है कि 1 अप्रैल से सभी लिगेसी ब्लू टिक (फ्री वाले ब्लू टिक) हटाए जाएंगे। आसान भाषा में कहें तो अब बिना पैसे दिए ब्लू टिक नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एलन मस्क फ्री वाले ब्लू टिक को हटाने जा रहे हैं। पहले से ब्लू टिक वाले अकाउंट के साथ legacy verified का टैग है जिसे एलन मस्क अगले सप्ताह से खत्म करने जा रहे हैं यानी जितने भी लिगेसी वेरिफाइड अकाउंट होंगे उनके ब्लू टिक को हटा दिया जाएगा, हालांकि यदि ये फ्री ब्लू टिक वाले पैसे देकर ट्विटर ब्लू की सेवा लेते हैं तो उनका ब्लू टिक बना रहेगा, लेकिन लिगेली वेरिफाइड का टैग हट जाएगा। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है।लिगेसी वेरिफिकेशन के तहत पत्रकारों, मीडिया हाउस, सेलेब्रिटीज आदि को फ्री में ब्लू टिक दिया गया है।

    भारत में Twitter blue के मोबाइल प्लान की कीमत 900 रुपये है और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क लगाया गया है। एलन मस्क ने हाल ही फ्री वाले अकाउंट से एसएमएस आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) फीचर को भी हटा दिया है। अब कुल मिलाकर यही है कि यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक चाहते हैं और बेहतर सिक्योरिटी के लिए 2FA चाहते हैं और साथ ही पोल में वोट भी देना चाहते हैं तो आपको हर महीने कम-से-कम 650 रुपये चुकाने होंगे, अन्यथा आपके अकाउंट के एसएमएस आधारित 2FA सेवा को बंद कर दिया जाएगा और ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और पोल में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें