Nothing ने की सब-ब्रांड CMF की घोषणा, कम कीमत में लॉन्च होंगी स्मार्टवॉच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

CMF के प्रोडक्ट भारत में बिकेंगे या नहीं, इस संबंध में कंपनी ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। नथिंग के सब-ब्रांड CMF का मुकाबला OnePlus, Oppo, Xiaomi और Poco जैसे ब्रांड्स के साथ होगा।

विज्ञापन
Nothing Announces CMF Sub Brand in Community Update Carl Pei Teases Launch of Smartwatch
CMF by Nothing - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Nothing ने नए सब-ब्रांड की घोषणा की है जिसे CMF नाम दिया गया है। CMF सब-ब्रांड के तहत किफायती गैजेट पेश होंगे। कहा जा रहा है कि CMF के तहत सस्ती स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और फोन भी पेश होंगे। बता दें कि नथिंग ने हाल ही में Nothing Phone 2 को लॉन्च किया है जिसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें Glyph इंटरफेस भी है।

    नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने YouTube कम्यूनिटी में बताया कि CMF by Nothing को लॉन्च कर दिया है। यह सब-ब्रांड नए और किफायती प्रोडक्ट रेंज के लिए होगा, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि CMF के प्रोडक्ट के साथ नथिंग की तरह ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलेगी या नहीं।

    विज्ञापन

    Nothing ब्रांड के तहत जहां प्रीमियम प्रोडक्ट लॉन्च होंगे, वहीं CMF के तहत सस्ते और किफायती प्रोडक्ट को पेश किया जाएगा। CMF by Nothing सब-ब्रांड को एक टीम द्वारा संचालित किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें