16 जीबी रैम और 12,999 रुपये की कीमत में आया लावा का नया 5G फोन! जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
सार

Lava Blaze 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलता है। लावा ब्लेज 5G का नया 8GB रैम वेरियंट एंड्रॉयड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। यह 8GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Lava Blaze 5G 8GB RAM Variant Launched in India With Android 13 Price Specifications
Lava Blaze 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने अपने Lava Blaze 5G के 8GB रैम वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze 5G को पिछले साल नवंबर में 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया था और यह भारत का सबसे सस्ता 5G फोन था। लावा ब्लेज 5जी के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलता है। फोन के नए वेरियंट को 15,000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। लावा ब्लेज 5G का नया 8GB रैम वेरियंट एंड्रॉयड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। यह 8GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

    8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला लावा ब्लेज 5G ग्लास ग्रीन और ग्लास ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की कीमत 12,999 रुपये है। इसे लावा ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। बता दें कि लावा ब्लेज 5G में 4GB और 6GB रैम विकल्प भी हैं जिनकी कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 11,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Lava Blaze 5G के नए स्टोरेज वेरियंट को भी पहले वाले फोन के जैसे की स्पेसिफिकेशन से लैस किया गया है। यानी फोन में आपको केवल रैम और लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 का अपडेट मिलता है। Lava Blaze 5G में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1600 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। रैम को 16 जीबी वर्चुअली (8 जीबी फिजिकल और 8 जीबी वर्चुअल) तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें