कंफर्म: Redmi 12 5G वाले प्रोसेसर के साथ ही भारत में लॉन्च होगा Poco M6 Pro 5G, कीमत हो सकती है 15 हजार से कम
Poco M6 Pro 5G को पांच अगस्त को पेश किया जाएगा। Poco M6 Pro 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। अब Poco M6 Pro 5G के प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा रैम और स्टोरेज के बारे में भी जानकारी मिली है।

विस्तार
Poco ने हाल ही में अपने अपकमिंग फोन Poco M6 Pro 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म की है। Poco M6 Pro 5G को पांच अगस्त को पेश किया जाएगा। Poco M6 Pro 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। अब Poco M6 Pro 5G के प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा रैम और स्टोरेज के बारे में भी जानकारी मिली है।
फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग के मुताबिक Poco M6 Pro 5G को स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि इस प्रोसेसर के साथ हाल ही में रेडमी 12 5जी को भारत में लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि बेंचमार्क साइट AnTuTu पर Poco M6 Pro 5G ने 4,37,000 का स्कोर हासिल किया है।
Poco M6 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन के बैक पैनल की डिजाइन भी सामने आई है। इसे शियान ब्लू और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है।
- 16 जीबी रैम और 12,999 रुपये की कीमत में आया लावा का नया 5G फोन! जानें अन्य फीचर्स
- Explainer: आयात पर पाबंदी से बढ़ सकती हैं लैपटॉप-कंप्यूटर की कीमतें, जानें उपभोक्ताओं पर क्या होगा इसका असर
- AI Tools सीखकर युवा हासिल कर रहे लाखों का पैकेज, जानें आप कैसे सीख सकते हैं लेटेस्ट एआई टूल्स
- 45 घंटे बैटरी लाइफ और ANC फीचर के साथ Noise की नई ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत