मिलिटी ग्रेड डिजाइन के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, आग और पानी दोनों से नहीं है कोई खतरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Oct 2021 02:58 PM IST
सार

Nokia XR20 की कीमत भारत में 46,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की प्री-बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 30 अक्तूबर से नोकिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से होगी।

विज्ञापन
Nokia XR20 launched in India With Military Grade Build Price and Specifications
Nokia XR20 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन Nokia XR20 को लॉन्च कर दिया है। Nokia XR20 को लेकर दावा है कि 55 डिग्री की गर्मी भी इस फोन को कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। वहीं 1.5 मीटर गहरे पानी में यह फोन एक घंटे तक आराम से रह सकता है। Nokia XR20 को लेकर कंपनी ने कहा है कि अगले चार साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा और तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फोन में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है।

    Nokia XR20 की कीमत

    Nokia XR20 की कीमत भारत में 46,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की प्री-बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 30 अक्तूबर से नोकिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Nokia XR20 के साथ मुफ्त में Nokia Power Earbuds Lite मिलेगा जिसकी कीमत 3,599 रुपये है। इसके अलावा फोन के साथ एक तक के लिए मुफ्त में स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    मिलिटी ग्रेड डिजाइन के साथ Nokia XR20 भारत में लॉन्च, आग और पानी दोनों से नहीं है कोई खतरा

    Nokia XR20 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia XR20 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टन का प्रोटेक्शन है। Nokia XR20 में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia XR20 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें डु्अल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एक्शन कैम मोड भी दिया गया है।

    Nokia XR20 की बैटरी

    Nokia XR20 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NavIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन को मिलिट्री ग्रेड के लिए MIL-STD810H का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा वाटरप्रूफ के लिए फोन को IP68 की रेटिंग भी प्राप्त है। इसमें 4630mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 248 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें