SBI Yono: बड़ा ही आसान है योनो एसबीआई से पैसों को ट्रांसफर करना, जानिए क्या है प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 18 Oct 2021 02:28 PM IST
How to Transfer money through Yono SBI know the method here
योनो एसबीआई - फोटो : SBI

    विगत कुछ सालों में भारत के भीतर डिजिटल रूप से हो रही लेन देन में काफी तेजी देखने को मिली है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया अभियान का एक सकारात्मक असर इस क्षेत्र पर पड़ा है। पिछले कुछ सालों में जिस तेजी से भारत के भीतर डिजिटल लेन देन की एक्सपोनेंशियल ग्रोथ हुई है, वह वाकई तारीफ के काबिल है। आज बड़े पैमाने पर लोग एक दूसरे को ऑनलाइन पैसों का ट्रांसफर कर रहे है। इसका एक सीधा और सकारात्मक असर रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को भी हुआ है। नई सदी के इस पेमेंटिंग सिस्टम ने अर्थव्यवस्था को गति देने का काम किया है। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे योनो एसबीआई के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको एसबीआई का ग्राहक होना जरूरी है और आपका अकाउंट योनो एसबीआई पर होना अनिवार्य है।

    योनो एसबीआई
    योनो एसबीआई - फोटो : SBI

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं

    पैसों को ट्रांसफर करने के लिए आपको अपने एमपिन या यूजर आईडी के सहारे योनो एसबीआई एप पर लॉगिन करना होगा।लॉगिन करने के बाद सबसे ऊपर की तरफ आपको योनो पे का ऑप्शन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।क्लिक करने के बाद आपके सामने पैसे भेजने के लिए 3 ऑप्शन सामने आएंगे। 1 Quick Transfer 2 Bank Account और 3 Bhim UPI

    योनो एसबीआई
    योनो एसबीआई - फोटो : SBI

    आपको बैंक अकाउंट ट्रांसफर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपसे आपका पासवर्ड पूछा जाएगा।पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको बेनिफिशियरी के बैंक अकाउंट को एड करना होगा।