20 फरवरी से शुरू होगी Nokia X30 5G की भारत में बिक्री, इसमें है PureView OIS कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

Nokia X30 5G में 8 जीबी रैम के स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Nokia X30 5G to Go on Sale in India From February 20 price and specifications
Nokia X30 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने भारत में Nokia X30 5G की सेल की घोषणा कर दी है। Nokia X30 5G की बिक्री भारत में 20 फरवरी से शुरू होगी। Nokia X30 5G को पिछले साल सितंबर में बर्लिन में IFA 2022 में लॉन्च किया गया था। Nokia X30 5G में 8 जीबी रैम के स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नोकिया मोबाइल इंडिया ने Nokia X30 5G की सेल की जानकारी ट्वीट करके भी दी है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी कीमत 48,999 रुपये है।

    Nokia X30 5G की स्पेसिफिकेशन

    Nokia X30 5G
    Nokia X30 5G - फोटो : अमर उजाला

    फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और ब्राइटनेस 700 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। Nokia X30 5G में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है। स्टोरेज के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Nokia X30 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ PureView OIS का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे पर भी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें