Fire-Boltt ने एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होगी खराब
Fire-Boltt Quantum में 350mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ बैटरी लाइफ दो दिनों की मिलेगी। इसमें 128MB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वॉच से आप फोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉच Fire-Boltt Quantum को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Quantum के साथ एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। Fire-Boltt Quantum में 1.28 इंच की डिस्प्ले है और ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। Fire-Boltt Quantum के साथ IP67 की रेटिंग भी मिलती है यानी पानी का इस पर बहुत ही कम असर होगा।
Fire-Boltt Quantum की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री Fire-Boltt की वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया से हो रही है। इसे ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक एंड रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।
Fire-Boltt की इस Quantum स्मार्टवॉच में 1.28 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। कॉलिंग के लिए वॉच में डायलपैड भी मिलता है। Fire-Boltt Quantum में AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Fire-Boltt ने अपनी इस वॉच में ब्ल्टूथ 5.1 का सपोर्ट दिया है। इसमें गेस्चर कंट्रोल भी है।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर Fire-Boltt Quantum में SpO2 मॉनिटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट, पीरियड ट्रैकर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 से अधिक वॉच फेसेज मिलती है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Fire-Boltt Quantum को IP67 की रेटिंग मिली है।
Fire-Boltt Quantum में 350mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ बैटरी लाइफ दो दिनों की मिलेगी। इसमें 128MB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वॉच से आप फोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं।
- Samsung Galaxy S23 Unboxing: यह है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? डिजाइन से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ
- Top 5 Smartwatch: वैलेंटाइन-डे पर गिफ्ट के लिए ये स्मार्टवॉच हैं सबसे बेस्ट, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
- WhatsApp: ऐसे डाउनलोड करें Valentine's Day वाले खूबसूरत स्टीकर
- Samsung ने लॉन्च की गेमिंग मॉनिटर की नई रेंज, मिलेगी 175Hz का रिफ्रेश रेट