आज भारत में लॉन्च हो सकते हैं Nokia 9 PureView और Nokia 6.2

नोकिया के लाइसेंस से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView लॉन्च करने वाली है। वहीं यह भी कयाल लगाए जा रहे हैं किNokia 9 PureView के अलावा कंपनी कई अन्य फोन भी लॉन्च करेगी।
नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से फोन की टीजर भी जारी किया गया है। टीजर के मुताबिक फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आज के इवेंट में कंपनी नोकिया 6.2 को भी पेश करेगी। बता दें कि नोकिया 9 प्योरव्यू को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ेंः Motorola One Vision इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 48MP का रियर कैमरा
Nokia 9 PureView की स्पेसिफिकेशन
नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वॉड एचडी प्लस पोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए पेंटा लेंस (5) कैमरे हैं। इस फोन में पेंटा लेंस रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको 5 कैमरे मिलेंगे।
इनमें से तीन लेंस 12 मेगापिक्सल और 2 कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसमें 3320mAh की बैटरी मिलेगी जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की कीमत 48,700 रुपये हो सकती है।