नोकिया 8 आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन

नोकिया का अबतक का सबसे दमदार एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च होगा। एचएमडी ग्लोबल आज रात इस फोन को लंदन में एक इवेंट में लॉन्च करेगी। फोन की लॉन्चिंग कंपनी की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल से हो सकती है। लॉन्चिंग से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई लीक सामने आई हैं।
ये भी पढ़ेंः जियो के प्लान हुए सस्ते, 210 रुपये में मिल रहा है 309 रुपये वाला प्लान
नोकिया 8 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

अभी तक आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 हो सकता है। इसके अलावा फोन में Carl Zeiss lens भी दिया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में नोकिया और जेइस की पार्टनरशिप हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 5.7 इंच की 2K डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होगी। फोन की कीमत 589 यूरो यानी करीब 43,660 रुपये हो सकती है।