यहां से कराएं जियो का रिचार्ज, 210 रुपये में मिल रहा है 309 रुपये वाला प्लान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio recharge using Amazon pay, paytm and phonepe get Rs 99 cash back

    अगर आज यह कहा जाए कि रिचार्ज का मौसम चल रहा है तो शायद गलत नहीं होगा। टेलीकॉम क्षेत्र में क्रांति लाने वाले रिलायंस जियो के धन धना धन और समर सरप्राइज प्लान खत्म हो रहे हैं। ऐसे में कई कंपनियों ने जियो रिचार्ज को लेकर पेटीएम, फोनपे और अमेजॉन पे पर कैशबैक ऑफर्स मिल रहे हैं। 309 रुपये वाला रिचार्ज 210 रुपये में मिल रहा है तो आइए देखते हैं जियो के रिचार्ज पर सबसे ज्यादा कैशबैक कहां मिल रहा है।

    PhonePe
    PhonePe

    PhonePe

    दरअसल डिजिटल वॉलेट फोनपे ने रिलायंस जियो के साथ ऑफर पेश की है जिसके तहत ग्राहकों को 75 रुपये का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है। सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने मिलने वाले 75 रुपये कैशबैक के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। अगली स्लाइड में जानें इस ऑफर की शर्तें।

    Jio Phonepe Offer
    Jio Phonepe Offer

    अगर आपने फोनपे ऐप के जरिए जियो के प्रीपेड रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक ले लिया है तो यह ऑफर आपके लिए नहीं है, हालांकि यह रिचार्ज 21 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कराया गया होना चाहिए। इस ऑफर की शुरुआत 14 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हो गई है और 21 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। 75 रुपये कैशबैक लेने के लिए कम से कम 300 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें