Nokia 8.2 आज लेगा मार्केट में एंट्री, मिलेगा दमदार कैमरे का सपोर्ट

एचएमडी ग्लोबल गुरुवार को ग्लोबल लेवल पर नोकिया 8.2 (Nokia 8.2) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। लोगों को इस फोन में बड़ी स्क्रीन, बैटरी और दमदार प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इस फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत की जानकारी मिली थी। हालांकि, कंपनी आज इस डिवाइस के साथ नोकिया 5.2 और नोकिया 2.3 को भी पेश करेगी। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य देशों में उतारा था। तो आइए जानते हैं नोकिया 8.2 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन...
आपको बता दें कि नोकिया 8.2 स्मार्टफोन का लाइव इवेंट मिस्र की राजधानी Cairo में रात 10:30 बजे से शुरू हो जाएगा। आप इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फोन की कीमत 15,000 से लेकर 20,000 रुपये के बीच रखेगी। फिलहाल, कंपनी ने नोकिया 8.2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
नोकिया 8.2 की स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ नोकिया 5.2 की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें फीचर्स की जानकारी मिली हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट देगी। साथ ही एचडी डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
कंपनी इस फोन को नोकिया 2.2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश करेगी। लीक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि कंपनी इस डिवाइस में 6.1 इंच की एचडी डिस्प्ले और 3,920 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट देगी। वहीं, तीनों की डिवाइसेज की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
- दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत 25 हजार रुपये
- Skullcandy Method ANC इयरबड्स खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा लोकेशन ट्रैकिंग फीचर
- HP Chromebook x360 12 इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Samsung Galaxy A91 के लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक, मिलेगा पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट