HP Chromebook x360 12 इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी एचपी (HP) ने लेटेस्ट कन्वर्टेबल क्रोमबुक एक्स360 (HP Chromebook x360) के दो वेरियंट्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस डिवाइस में टच सेंसिटिव एचडी प्लस डिस्प्ले और इंटेल जैमिनी लेक डुअल-कोर चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में लगातार 11 घंटे तक काम कर सकेगा। कंपनी ने इससे पहले कई लैपटॉप्स बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो चलिए जानते हैं एचपी क्रोमबुक एक्स360 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस लैपटॉप को 12 इंच और 14 इंच के डिस्प्ले साइज के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, कंपनी ने 12 इंच वाले वेरियंट की 29,990 रुपये और 14 इंच वाले वेरियंट की 34,990 रुपये कीमत रखी है। यह लैपटॉप देश के 25 शहरों के 250 एचपपी वर्ल्ड स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध हैं। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक इस लैपटॉप को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं।
कंपनी ने इस लैपटॉप के दोनों वेरियंट्स में मटैलिक बिल्ड, सैंडब्लास्टेड फिनिश और एक जैसे हार्डवेयर दिए हैं। लेकिन इस लैपटॉप के दोनों वेरियंट्स का डिस्प्ले अलग-अलग है। वहीं, यह लैपटॉप सेरेमिक व्हाइट और नैचुरल सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यूजर्स को इस डिवाइस के की-बोर्ड में बैकलाइट और पतले बेजल्स मिलेंगे।
कंपनी ने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 64 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाला कार्ड स्लॉट दिया है। साथ ही यूजर्स इसकी स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को क्रोमबुक में गूगल वन क्लाउड में 100 जीबी स्टोरेज के साथ गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा।
- Samsung Galaxy A91 के लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक, मिलेगा पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट
- Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Galaxy A-Series 2020 इस दिन होगी लॉन्च, मिल सकती है दमदार बैटरी
- Motorola One Hyper पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत