दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत 25 हजार रुपये

फोल्डबेल यानी मुड़ने वाले स्मार्टफोन एक के बाद एक बाजार में आ रहे हैं। सबसे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड को पेश किया है जिसकी कीमत एक लाख 64 हजार रुपये है, वहीं अब दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हो गया है। आइए जानते हैं इस फोल्डबेल फोन के फीचर्स के बारे में...

इस फोन का नाम Escobar Fold 1 फोल्ड है और इसकी कीमत महज 349 डॉलर यानी करीब 24,971 रुपये है। अपने फोल्डेबल फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि इस कीमत में लोगों के हजारों रुपये बचेंगे और उन्हें सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन मिलेगा।

Escobar Fold 1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा और दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।