Nokia 8.1 हुआ लांच, दोनों कैमरे से एक साथ क्लिक कर सकेंगे फोटो

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 06 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Nokia 8.1 Launched in Dubai with Dual rear camera, Know price and specifications
nokia 8.1

    HMD ग्लोबल ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Nokia 8.1 को लांच कर दिया है। नोकिया 8.1 की लांचिंग दुबई में आयोजित एक इवेंट में बुधवार को हुई। नोकिया 8.1 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की बड़ी नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

    Nokia 8.1 की कीमत

    Nokia 8.1 की शुरुआती कीमत 399 यूरो यानि करीब 31,900 रुपये है और इसकी बिक्री युरोपियन बाजार में दिसंबर के मध्य से शुरू होगी। नोकिया 8.1 ब्लू-सिल्वर, स्टील-कॉपर और आयरन-स्टील डुअल टोन कलर वेरियंट में मिलेगा। भारत में इस फोन की लांचिंग 10 दिसंबर को होने वाली है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi Redmi 6A, Mi A2 और Redmi Y2 पर मिलेगी 3,500 रुपये तक की छूट

    Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9 पाई मिलेगा, हालांकि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः अब आपके WhatsApp चैट पर नजर रखेगी पुलिस, मैसेज भी पढ़ेगी

    नोकिया 8.1 का कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने कैमरे के साथ अपना बोथी इफेक्ट भी दिया है जिसकी मदद से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी हो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और USB टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें