Nokia 6 (2018)  हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 05 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 2018 launched in China, Know price and specefications
Nokia 6 (2018)

    तमाम अफवाहों और लीक्स के बाद आधिरकार HMD ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर Nokia 6 (2018) लॉन्च कर दिया है। नोकिया 6 साल 2018 का नोकिया का पहला स्मार्टफोन है। हालांकि यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है और भारत में इस फोन के लॉन्चिंग की कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

    Nokia 6 (2018) की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    Nokia 6 (2018)
    Nokia 6 (2018)

    Nokia 6 के नए मॉडल में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के फ्रंट में फिंगरप्रिंट था। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की IPS फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32 जीबी एवं 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16 का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इस फोन में भी बोथीज इफेक्ट है यानी आप रियर और फ्रंट कैमरे के साथ एक साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में FM रेडियो, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक और 3000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia 6 (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6 (2018)
    Nokia 6 (2018)

    Nokia 6 (2018) को 4 जीबी रैम एवं 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है। फोन के 32 जीबी वेरियंट की कीमत CNY 1,499 यानी करीब 14,600 रुपये और 64GB वेरियंट की कीमत CNY 1,699 यानी करीब 16,600 रुपये होगी। दोनों वेरियंट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें