Nokia 6 2018 का 4GB रैम वाला वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 2018 4GB RAM and 64GB Storage Variant soon launch in India
Nokia 6 2018

    नोकिया ने पिछले महीने ही भारत में अपना नोकिया 6 2018 लॉन्च किया था जो कि पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। अभी तक मार्केट में इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मौजूद था, वहीं अब कंपनी जल्द ने भारत में नोकिया 6 2018  का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने पहली बार MWC 2018 में पेश किया था।

    Nokia 6 (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6 2018
    Nokia 6 2018

    नोकिया 6 2018 में भारत की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 630 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, और 3000mAh की बैटरी होगी। फोन के कीमत 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम वाला वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजॉन से 13 मई से होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें