Nokia 5.1 Plus को सिर्फ 8,849 रुपये में खरीदने का मौका, मिलेगा डुअल रियर कैमरा

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया 4.2 की लॉन्चिंग के साथ अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। नोकिया के जिन फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस शामिल हैं। कटौती के बाद नोकिया 6.1 प्लस को 1,750 रुपये की छूट के साथ नोकिया के ई-शॉप से खरीदा जा सकता है।इसके लिए आपको प्रोमोकोड DEAL1750 इस्तेमाल करना होगा। वहीं एयरटेल की ओर से दोनों फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है और साथ ही 240 जीबी डाटा मिल रहा है। एयरटेल की ओर से कैशबैक 50 रुपये के 40 कूपन के रूप में आएंगे।
1,750 रुपये की छूट के बाद नोकिया 6.1 प्लस का 4 जीबी रैम वेरियंट 13,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छूट फोन के ब्लू, ब्लैक और व्हाइट तीनों कलर वेरियंट पर मिल रही है। वहीं नोकिया 5.1 प्लस का 3 जीबी रैम वेरियंट 1,750 की छूट के साथ 10,599 रुपये की जगह 8,849 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
नोकिया 5.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
नोकिया 5.1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
नोकिया 6.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 509, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
- Paytm सैमसंग सुपर सेल: सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 14 हजार रुपये तक का कैशबैक
- Google Pixel 3a, Pixel 3a XL हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 39,999 रुपये
- 40 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन: गूगल पिक्सल 3a vs वनप्लस 6T vs ऑनर व्यू 20
- यूं ही सोशल मीडिया के 'बादशाह' नहीं हैं पीएम मोदी, राहुल-ट्रंप को पीछे छोड़ने की यह है रणनीति