अंतरिक्ष से फोटो लेकर वापस आया Redmi Note 7, देखें वीडियो और तस्वीरें

Xiaomi ने अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी से एक बार फिर सभी मोबाइल कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 को अंतरिक्ष एक बैलून की मदद से भेजा था। आइए देखते हैं तस्वीरें...

शाओमी के सीईओ ली जून ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 7 को एक बैलून के माध्यम से कैसे अंतरिक्ष में भेजा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 7 31,000 मीटर्स की ऊंचाई से फोटो क्लिक कर रहा है। अगली स्लाइड में देखें वीडियो

रेडमी नोट 7 के साथ इस प्रयोग के जरिए कंपनी ने फोन की मजबूती और कैमरे की क्वालिटी को दर्शाया है। बता दें कि रेडमी नोट 7 में आगे और पीछे दोनों ओर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।